मऊ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे का जनपद के पत्रकारों की तरफ से नगर के निजी अस्पताल के सम्मेलन कक्ष में मंगलवार को एक समारोह का आयोजन कर स्वागत किया गया। भाजपा प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि यह मेरे लिए गौरव की बात है कि जिस संस्कृति में मैं पला बढ़ा और इस मुकाम तक पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि जब भी जरूरत होगी मैं मऊ के पत्रकारों के लिए हमेशा मदद को तैयार रहूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हो जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि मऊ का बेटा भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता बन देश की सबसे बड़ी पार्टी की आवाज बनेगा। इस अवसर पर पत्रकारों व अस्पताल के निदेशक डॉ. मनीष राय ने प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे व जिला पंचायत अध्यक्ष को अंगवस्त्रम, माला व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता डिंपल जायसवाल, संजय पांडेय, आनंद चौधरी, छोटू प्रसाद समेत अनेक पत्रकार मौजूद रहे। संचालन आनंद कुमार ने किया।