फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी समिति की तरफ से सोमवार को नगर के हिंदी भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्य मीना अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकार नारी सुरक्षा और सम्मान के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। डॉक्टर सीता राय ने महिलाओं का अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी ने कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। कार्यक्रम का संचालन प्रीतूलता पांडेय ने किया। इस मौके पर संतोष पांडेय, किरण पटेल, पूजा राय, रोली सिंह, उमा, शिखा सिंह, माधुरी पुरी, अंजू, रानू सिंह, कवरगिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें