फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने खोला पोस्ट कोविड परामर्श केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन कोविड महामारी को देखते हुए महामारी से बचाव के लिए क्षेत्रीय लोगों को सही सलाह की जरूरत है। जिसकों लेकर भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने क्षेत्र की जनता को सही सलाह देने के लिए मधुबन कस्बे के अस्पताल गली मे पोस्ट कोविड परामर्श केंद्र खोलकर लोगों को उचित सलाह देना शुरू कर दिया। परामर्श के लिए डॉ. रविंद्र नाथ सिंह, डॉ. अशोक कुमार को कार्यभार सौंपा गया। मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह ने केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया। कहा कि महामारी से घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का पालन करने की जरूरत है। डॉ. रविंद्रनाथ सिंह, डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि इस परामर्श केंद्र जिन्हें बीपी, शुगर, बदन में दर्द, सांस लेने में दिक्कत आदि की शिकायत है उन्हें सही सलाह दिया जाएगा कि उन्हें क्या करना चाहिए। किसी के बहकावे में आकर क्षेत्रीय लोगों को उचित परामर्श लेना चाहिए। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भरत भैया, राधेश्याम सिंह, भुल्लन सिंह, चंद्र भूषण सिंह, सभासद आलोक मल्ल, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री नूपुर अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें