वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग और विधानसभा संयोजक अनमोल साहू ने रविवार को प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को पत्र भेजा। पत्र में लिखा है कि वैष्णोदेवी के लिए ट्रेन चलाई जाए। साथ ही आसनसोल-गोंडा ट्रेन का मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर ठहराव किया जाए। मऊ-मुहम्मदाबाद गोहना-आजमगढ़ से अभी तक वैष्णोदेवी के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है, यहां के लोग वाराणसी या लखनऊ जाकर ट्रेन पकड़ते हैं। ट्रेन संचालन होने से आय बढ़ेगी। इस क्षेत्र की जनता को वैष्णोदेवी की सीधी रेल सेवा मिल जाएगी। आसनसोल -गोंडा साप्ताहिक रेल सेवा 13509/10 जो कि मुहम्मदाबाद गोहना रूकती थी और अधिक संख्या में लोग यात्रा किया करत थे। कोरोना लाकडाउन समाप्त होने के बाद इस ट्रेन का तहसील मुख्यालय से ठहराव समाप्त कर दिया गया। ट्रेन का मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर फिर से ठहराव किया जाए। संवाद