थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार स्थित भटौली मोड़ के पास शनिवार की देर रात करीब 9 बजे मार्ग दुर्घटना में दक्षिण टोला निवासी भाजपा नेता सत्य मित्र सिंह रानीपुर थाना के खुरहट बाजार में मार्ग दुर्घटना में बाल बाल बच गए। जबकि चालक संजय खरवार को हल्की चोट आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांचमें जुटी रही।
भाजपा नेता दक्षिण टोला थाना निवासी सत्य मित्र सिंह अपने निजी चार पहिया से वाहन चालक के साथ लखनऊ से वापस मऊ आ रहे थे। अभी वह रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार के पास भटौली मोड पर पहुंचे थे कि अचानक राज्य राजमार्ग 34 से मऊ की तरफ से आ रही मालवाहक पिकअप वाहन अचानक भटौली के पास कट पर गाड़ी मोड़ दिया। तेज गति में कट पर गाड़ी मोड़ने से अचानक भाजपा नेता की कार का पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो गई। भाजपा नेता की कर टक्कर के बाद सड़क किनारे एक घर के पिलर से जाकर टकरा गई। घटना के बाद वहां अफरा तफरी माहौल मच गया। गनीमत था की पीछे से कोई दूसरा वाहन नहीं आया। सीट बेल्ट लगाकर बैठे भाजपा नेता की कार का एयरबैग खुल गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद भीड़ भाड़ देखकर पिकअप वाहन चालक मौके से भाग गया, जबकि वाहन को पुलिस साथ लेकर चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ के साथ एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर और पिकअप वाहन के नंबर के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी रही।