घोसी। स्थानीय नगर के पकड़ी मोड़ स्थित समाजसेवी स्वर्गीय पन्नालाल जायसवाल के आवास पर बुधवार की देर शाम स्टैंप एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने एक बैठक की।इसमें उन्होंने व्यापारियों, प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो व्यापारियों के हित में कार्य करती है। आप लोग अगड़े-पिछड़े के चक्कर में मत पड़ें । सभी भेदभाव भुलाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को जिताएं। जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। भाजपा में ही सभी का हित एवं सम्मान निहित है। इसलिए भाजपा को वोट देकर प्रत्याशी को विजयी बनायें। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समाजसेवी राजेश जायसवाल ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, समाजसेवी अजय जायसवाल, सुनील जायसवाल, मुन्ना सहानी, अनिरुद्ध सिंह, दशरथ निषाद आदि उपस्थित रहे।