मऊ भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ग्राम प्रधान, बीडीसी मेंबर एवं जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में व्यापक हेरफेर ,नियम कानूनों की अवहेलना, खुला बाजार बनकर रह गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पंचायत राज व्यवस्था नियमों को चुनौती देकर कराए जा रहे हैं वह गंभीर प्रश्न खड़े कर रहे हैं । कहा कि 16 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्षनिर्विरोध निर्वाचित हो गए और इनमें सभी भाजपा के जीते। भाकपा नेता ने कहा कि जब भाजपा को बहुमत ही नहीं मिला तो अध्यक्ष कैसे चुने गए। भाजपा ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सारी सीमाएं तोड़ दी है। संवाद