मऊ। सेवा ज्योति यात्रा के तहत सात अक्तूबर को घोसी से भारी संख्या में बाइक सवार मऊ नगर के गाजीपुर तिराहे पर पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम सुबह नौ बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। जिला मंत्री रविंद्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया, मंडल महामंत्री अतुल शर्मा, सुनील कुमार, इंद्र बहादुर सिंह और रामविजय यादव आदि ने जमालपुर मिर्जापुर, लाखीपुर, मानिकपुर जमीन हाजीपुर, सोमारीडीह, धरौली, रघौली सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। भारी संख्या में बाइक के साथ कार्यक्रम में पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।