मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़ैया चट्टी के पास सिगाड़ी मोड़ पर शुक्रवार की शाम कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक और युवती बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले उन्हें सीएचसी पहुंचाया। घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आजमगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार अलाउद्दीनपुर गांव जाने वाले रोड से मुख्य सड़क पर आ रहे थे। मुख्य सड़क पर बाइक अभी पहुंची ही थी कि मुहम्मदाबाद की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी।