सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बभनी भार में बदमाशों की गोली से घायल होकर अस्पताल पहुंचा महेन्द्र कुम?
- फोटो : MAU
मऊ। सराय लखंसी थाना क्षेत्र के बभनी भार गांव के समीप शनिवार की शाम चार बजे बाइक सवार बदमाशों ने जमीनी विवाद में युवक को गाली मार दी। युवक बाइक से भतीजी की दवा लेने बाजार जा रहा थ। हादसे के बाद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। रानीपुर थाना क्षेत्र के दौलसे गांव निवासी 27 वर्षीय महेंद्र कुमार ने बताया कि वह भतीजी प्रियांशी की दवा लेने बाइक से जिला मुख्यालय जा रहा था। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बभनीभार गांव के समीप पहुंचा था कि बाइक सवार चार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके कंधे के नीचे सीने की तरफ लगी। जिससे वह गिर पड़ा। गोली मार कर बदमाश फरार हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और सूचना पुलिस को देते हुए उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उेस प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन जमीनी विवाद में हमला होने की संभावना जता रहे हैं। एसओ सरायलखंसी राम सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।