फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के बड़हलगंज पुलिया के पास बृहस्पतिवार की देर शाम दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र खरिहानी मार्ग स्थित बड़हलगंज पुलिया निवासी राजेंद्र (26) विश्वनाथ ठठेरा का खरिहानी मार्ग पर मोबाइल की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर 100 मीटर की दूरी स्थित अपने घर जा रहा था। अभी वह घर से कुछ दूरी पर था कि एक बाइक से आए दो बदमाशों ने उसे पीछे से आवाज दी। आवाज सुनकर वह जैसे ही रुका तभी एक बदमाश ने गोली चला दी जो कि राजेंद्र की दाहिने हाथ के ऊपरी हिस्से पर लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर उसके घर के अलावा आसपास के लोग बाहर निकले लेकिन तबतक बाइक सवार हमलावर रासेपुर बाजार की तरफ भाग निकले थे। घटना की सूचना मिलने पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह, चिरैयाकोट प्रभारी एसओ उमेश चंद्र यादव पुलिस बल दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल व्यापारी को पुलिस वाहन से ही जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह ने कहा कि घायल व्यापारी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें