फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रहे एक स्कूल वाहन ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला ने दम तोड़ दिया जबकि बाइक चला रहा युवक और एक महिला घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के जियापुर निवासी कमलावती पत्नी स्व. ओम प्रकाश अपने गांव के ही मुलायम यादव और कमलावती के साथ सरायलखंंसी थाना क्षेत्र के तेंदुली गांव अपने मायके जा रही थी।
बाइक रानीपुर थाना क्षेत्र सुल्तानीपुर मिर्जाहाजीपुरा मार्ग पर फतेहपुर मोड से 200 मीटर पहले पहुंची थी कि रानीपुर की तरफ से आ रही स्कूल वैन से आमने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन फानन में 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कमलावती को मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल मुलायम और उसकी मां कलावती को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक स्कूल वैन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें