वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल बाजार के पास सोमवार को बाइक में बेेकाबू ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भाटपारा निवासी तथा पूर्व प्रधान निर्मल यादव सोमवार को बाइक से गांव के बाहरी छोर पर बने ईट भठ्ठे पर जा रहा था। अभी वह भठ्ठे के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र मुहम्मदाबाद गोहना लाकर भर्ती कराया। उधर हादसे के बाद आरोपी ऑटो चालक वाहन सहित फरार हो गया।