फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा बाजार में ट्रक की चपेट में आने से 35 वर्षीय बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। मधुबन थाना क्षेत्र के फतहपुर तालचंवर निवासी 35 वर्षीय पंचम बुधवार की सुबह अपनी बाइक से जिला मुख्यालय के लिए जा रहा था। जैसे ही वह घोसी कोतवाली के मझवारा बाजार के पास पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के पहिये के नीचे आने से उसका बांया हाथ और कंधा कुचल गया। दुर्घटना के बाद वह लहुलुहान होकर सड़क पर तड़पने लगा। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी घोसी भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें