फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर (मऊ)। मधुबन थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद के पास मधुबन दोहरीघाट मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात लगभग नौ बजे बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिखापुर के चकेसर निवासी सूरज कुमार (23) पुत्र बालकिशुन बृहस्पतिवार को रात लगभग नौ बजे अपने घर से खाना खाने के बाद अपने मित्र को छोड़ने के लिए दरगाह की तरफ जा रहा था। जब वह रसूलपुर पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर पहुंचा तो रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। ट्रैक्टर ट्राली में टकराने के कारण सूरज कुमार के सिर एवं सीने में गम्भीर चोटें आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को रसूलपुर चौकी प्रभारी राजनरायन पाण्डेय एवं हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव ने दोहरीघाट उच्च स्वास्थ सेवा केन्द्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित करु दिया। हादसे की सूचना परिवार जनों को मिली तो कोहराम मच गया। जवान बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के कारण सूरज कुमार के पिता बालकिशुन एवं उसकी मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें