वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ मऊ बॉर्डर पट्टी गांव के पास सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फैजुल्लाहपुर थाना जीयनपुर निवासी पवन (26) पुत्र रामू राम और गुजर पार थाना मुबारकपुर निवासी महेश राम (80) जो एक ही बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मकरी गांव में एक निमंत्रण में आए हुए थे। वापस घर जाते समय आजमगढ़ मऊ बॉर्डर पट्टी गांव के पास पीछे से उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां देर शाम इलाज के दौरान वृद्ध महेश राम की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।