मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के करौदी नारायणपुर गांव के पास रविवार की देर रात बाजार से घर लौट रहे युवक की बाइक बेकाबू सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।करौदी नारायणपुर निवासी चंद्रशेखर राजभर (26) पुत्र राम शब्द राजभर गांव निवासी दोस्त शेषनाथ राजभर (25) पुत्र जितेंद्र राजभर के साथ मोहम्मदपुर बाजार से घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों गांव के समीप पहुंचे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे चंद्रशेखर राजभर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि शेषनाथ राजभर घायल हो गया। मौत की सूचना मिलते ही चंद्रशेखर के परिवार में कोहराम मच गया।