फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सामने आए कुत्ते को बचाने में सामने आ रही कार से भिड़ी बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रतनपुरा पेट्रोलपंप के पास बुधवार की बीती रात अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने में एक बाइक अनियंत्रित होकर सामने आ रही कार से टकरा गई। जिससे बाइक उछलकर दूर जा गिरी, जिससे बाइक चला रहे किशोर की मौत हो गई, वहीं दूसरा सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहदेवाजीत ग्राम पंचायत के खरगा निवासी आदित्य 17 पुत्र रामाश्रय पड़ोसी गांव भुडसरी गांव निवासी सूरज 18 पुत्र राजेश के साथ बुधवार को रसड़ा निमंत्रण में शामिल होने गया था। वहां से देर रात करीब दस बजे वह बाइक से वापस अपने गांव आ रहा था, इस बीच अभी वह हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा पेट्रोलपंप के पास पहुंचे थे कि सामने आए कुत्ते को बचाने में बाइक बेकाबू होकर मऊ की तरफ से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर से बाइक करीब बीस मीटर दूर जा गिरी। हादसे के समय बाइक चला रहा आदित्य हेलमेट पहनने के बाद भी उसके सिर और सीने में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूरज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बाइक की टक्कर से कार के अगले हिस्से में लगा नंबर प्लेट टूटकर नीचे आ गिरा, जिसे पुलिस जब्त कर मामले की जांच में जुटी है।

11वीं में पढ़ता था आदित्य
हलधरपुर। मृतक आदित्य कक्षा 11वीं का छात्र था। घटना के समय उसकी मां गाजियाबाद में हैं। वह स्वास्थ्य विभाग में वहीं काम करती हैं। जबकि पिता छतीसगढ़ एलआईसी के एजेंट हैं। मृतक दो भाई में बड़ा था, छोटा भाई मां के साथ रहता है। हादसे की सूचना मिलने पर आदित्य के माता पिता-भाई गांव के लिए निकल गए हैं। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें