फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पेट्रोलिंग के समय जानवर से टकराई बाइक, दरोगा-कांस्टेबल घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव के पास मंगलवार की रात बाइक जानवर से टकरा गई। हादसे में दरोगा और सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। खैराबाद पुलिस चौकी प्रभारी जसवंत सिंह और कांस्टेबल मनोज कुमार रात के करीब एक बजे पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस बीच हल्की बारिश हो रही थी। तभी खैराबाद गांव के पहुंचे थे कि अचानक सड़क पार कर रहे जानवर से बाइक टकरा गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाल रविंद्रनाथ राय वहां पहुंचे और दोनों को पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें