फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने सामने भिड़ी बाइक, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
कटघरा शंकर में सड़क दुर्घटना में दिव्यांग युवक की मौत के बाद घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के महुई गांव के पास से शुक्रवार की देर शाम दो बाइक में आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे में एक बाइक सवार दिव्यांग युवक की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य की हालात गंभीर बनी हुई है। तीनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना से मृतक के गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के जहानाबाद गांव निवासी तूफानी यादव (45) पुत्र बिरजा की फतेहपुर ताल रतोय बाजार में किराना की दुकान है। शुक्रवार की देर शाम करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से मनीष (21) के साथ वापस अपने घर लौट रहा था। वहीं दूसरी तरफ गोपाल (18) पुत्र सत्यदेव अपने साथी नौशाद (18) पुत्र अलीरजा की बाइक से मधुबन की तरफ जा रहा था। दोनों बाइक की भिड़त फतेहपुर-इब्राहिमपट्टी मार्ग के महुई गांव के पास इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय के सामने हो गई। हादसे में बाइक सवार नौशाद सहित चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फतेहपुर मंडाव सीएचसी लेकर पहुंची, यहां चिकित्सकों ने नौशाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था
फतेहपुर मंडाव। हादसे में मृत नौशाद दिव्यांग होने के बाद भी अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। मृतक की चार बहन हैं। नौशाद भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। युवक की मौत से उसके परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें