मधुबन। थाना क्षेत्र के सुग्गीचौरी हाता मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से रविवार देर शाम साइकिल सवार अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । सड़क पर शव को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दिया । मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया । देवारा के लीलहवा गांव निवासी कमल यादव (50) पुत्र अलगू सुग्गीचौरी से सब्जी लेकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह सुग्गीचौरी हाता मार्ग पर स्थित मुसाफिर यादव के मड़ई के समीप पहुंचा कि सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया तथा वाहन लेकर मौके से गायब हो गया।इस टक्कर में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। बाजार कर अपने घरों को जा रहे राहगीरों ने सड़क पर शव को पड़ा हुआ देख शोर मचाया जिससे मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएजिला भेज दिया। मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच गए।