स्थानीय नगर पंचायत में तमसा नदी के किनारे रामघाट पर सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ने अंत्येष्टी स्थल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। नगर पंचायत में अंत्येष्टी स्थल के लिए काफी दिनों से मांग की जा रही थी। नगर पंचायत के बिचलापुरा निवासी रामप्यारे सेठ ने ये जमीन दान में दी थी। नगर पंचायत द्वारा अंत्येष्टी स्थल के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके लिए 29 लाख रुपये स्वीकृति मिल गई है। निर्माण हो जाने से नगर पंचायत और आसपास के लोगों को दोहरीघाट और गाजीपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस दौरान रामप्यारे सेठ, अजय गुप्ता, सौरभ कुमार गुप्ता, स्वतंत्र गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, अशोक सेठ मौजूद रहे।