फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क हादसे में घायल भोजपुरी गायक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज के शाहपुर गांव निवासी भोजपुरी गायक 29 वर्षीय उपेंद्र यादव की शुक्रवार शाम इलाज के दौरान आजमगढ़ में निजी अस्पताल में मौत हो गई। दो माह से गायक का उपचार चल रहा था। उपेंद्र ने बेहद कम समय ही सैकड़ो गानों में काम किया। 7 दिसंबर को उपेंद्र अपनी स्कूटी से मऊ से अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही सरायलखंसी के अलीनगर गांव स्थित नक्षत्र मैरेज हॉल के समीप पहुंचा था तभी पहसा की ओर से आ रही बेकाबू कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उपेंद्र के सिर, हाथ, जबड़े में गंभीर चोट लगी थी। उपेंद्र दो बहन और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। अभी शादी नहीं हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि वह बहुत ही होनहार था। पिता खेती करते हैं। उपेंद्र ही घर में कमाऊ था। घर का खर्च देखता था। उसने अपनी कमाई से बड़ी बहन रीना और छोटी बहन रीमा और छोटे भाई सत्येंद्र की शादी कर चुका था। हादसे को लेकर आठ दिसंबर को उपेंद्र के चाचा राम अलम यादव ने आरोपी चालक के खिलाफ सरायलंखसी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें