फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत करे मनुहार, तुझे तेरे लाल बुलाए, प्रेम से डोर हिलाये......

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ढेकुलियाघाट स्थित श्री बाबा देहलूदास मंदिर मंदिर परिसर में हरियाली शृंगार संग झूला व सिंधारा महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया। श्री राणीसती दादी जी के भव्य मनमोहक सजा सुंदर हरियाली दरबार, झूले पर विराजमान आदिशक्ति भगवती मां नारायणी को झूला झूलाते हुए, नाचते-गाते, भजनो भावों के साथ रिझाया गया। दादी मां को रिझाने के लिए अर्चना तुलस्यान, उमा अग्रवाल ने सारा करस्या चालो-चालो दादी का सिंधारा करस्या........., आन पधारो झूले मे मां, भगत करे मनुहार, तुझे तेरे लाल बुलाए, प्रेम से डोर हिलाये...... आदि भजन की रसधारा ने समारोह में नया रंग भर दिया। दादी भक्तो ने कहा कि दादी जी का आर्शीवाद जिसे भी मिल जाता है उसकी बिगड़ी बन जाती है। सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद को दादी मां जरूर पूरी करती है। भक्तजन पूरी आस्था के साथ श्री राणीसती दादी का पूजन-अर्चन-वंदन संग सावन हरियाली महोत्सव का अद्धभुत आयोजन किया। कार्यक्रम संचालक महिलाओं द्वारा बताया गया कि सावन माह सबसे पावन व पवित्र है, पूर्वकालिक चले आ रहे आयोजनो के इसी क्रम में श्रद्धालुओं द्वारा मिलकर एक साथ कलियुग की इस अधिष्ठात्री देवी जिसे वर्तमान में मां नारायणी, श्री राणीसती दादी, झूंझनू वाली दादी मै्या, सती दादी, दुर्गारूपेण आदि-आदि नामों से पुकारते हुए भक्ती भाव करते हैं। इस महोत्सव में सजधज कर आई श्रद्धालु महिलाओं ने बहुत ही सुंदर-सुंदर भावों प्रस्तुतियों के साथ डांडिया नृत्य आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें