फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं में हाई रिस्क के खतरों से किया गया सावधान

विज्ञापन
ामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में हाईरिस्क प्रेग्नेंसी दिवस पर गर्भवती महिलाओं का चेकअप के सा? - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को हाईरिस्क प्रेगनेंसी दिवस पर गर्भवती का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें फल वितरित किया गया। साथ ही उन्हें गर्भावस्था के दौरान हाईरिस्क के खतरों से आगाह किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. एचके पंकज ने बताया कि छोटी कद की महिलाओं में हाईरिस्क प्रेग्नेंसी में आती है। इनमें खून की कमी, कमजोरी अधिक होती है। इन्हें विशेष देखरेख की जरूरत है। इस तरह की महिलाओं के डिलीवरी के समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। उनको खानपान के साथ दिनचर्या पर खास ध्यान रखना होगा। डा. संगीता ने बताया कि कई बच्चों की माताओं के गर्भ धारण करने वाली महिलाओं में प्रसव में देरी, खून की कमी, गर्भ में बच्चे का उल्टा होना आदि लक्षण हाईरिस्क की श्रेणी में है। इन महिलाओं को डाक्टर से बराबर सलाह लेते रहना चाहिए। पौष्टिक भोजन लेना चाहिए। प्रसव के समय पास स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाना चाहिए। इस अवसर पर स्टाफ़ नर्स सुमन राय, किरन सिंह, बीसीपीएम कन्हैया कुमार, श्यामू चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें