फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ई लॉटरी से होगा कृषि उपकरण के लाभार्थी का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उप कृषि निदेशक सतेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कृषि यंत्र वितरण हेतु लाभार्थी चयन में पहले आया पहले पाया व्यवस्था को समाप्त कर प्राप्त बुकिंग में से ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों की चयन व्यवस्था शुरू की गई है। कृषि यंत्रीकरण समस्त योजनाओं में कृषि यंत्र व कृषि रक्षा उपकरण, कस्टम हायरिंग सेन्टर, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, थ्रेसिंग फ्लोर एवं स्माल गोदाम पर अनुदान प्राप्त करने का आवेदन 30 नवंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक लाभार्थी व कृषक 14 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन

कृषि यंत्रों के आवेदन हेतु बुकिंग किये जाने के लिए विभागीय पोर्टल पर पूर्व से उपलब्ध मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने का विकल्प होगा, यदि पोर्टल पर मोबाइल नंबर बंद होगा तो लाभार्थी के नये मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर आगे की प्रकिया पूर्ण करने का विकल्प दिया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष ई-लाटरी के माध्यम से ब्लॉकवार लक्ष्यों के सापेक्ष लाभार्थी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें