मऊ। कोविड-19 में रहन सहन बदलने के लिए निति आयोग ने व्यवहार परिवर्तन अभियान शुरु करने का आदेश जारी किया है। इस अभियान का उद्देश्य कोविड-19 में जीवन कैसे जीए, साथ ही हर व्यक्ति को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुक करना है। अभियान का शुभारंभ आर्दश सांसद गांव से शुरू करना है। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि निति आयोग से जारी हुए पत्र पर जल्द की जिले में अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। बोले, इस वर्ष तो कोई आर्दश सांसद गांव का चयन नहीं किया गया है, लेकिन अभियान शुरू करने के लिए बीते सत्र में सांसद के द्धारा गोद लिए गए गांवों से इसका शुभारंभ किया जाएगा। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ -साथ स्कूली बच्चों के अलावा उन लोगों का शामिल किया जाएगा, जिन्होंने इस लॉक डाउन में अच्छा कार्य किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द की पूरे कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की जाएगी। इसमें उन लोगों के अनुभवों को भी शेयर किया जाएगा, जिसको अपनाकर इम्युनिटी पावर बढ़ी हो।