फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मधुमक्खियों का हमला, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के मित्तुपुर ग्राम पंचायत में बुधवार की दोपहर मधुमक्खियों ने एक परिवार पर अचानक हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के काटने से तीन लोग घायल हो गए। वहीं इस अचानक हुए हमले से पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बना। जानकारी के अनुसार मित्तुपुर ग्राम पंचायत निवासी सुबाष मौर्य के घर के बाहर कुछ मेहमान बैठे हुए थे। इसी समय पश्चिम के बगीचे से मधुमक्खियों का झुंड दरवाजे पर आ गया और वहां बैठे लोगों पर हमला कर दिया। इसमें राजेश मौर्य, सुजीत मौर्य, सुबाष मौर्य घायल हो गए। वहीं मधुमक्खियों ने एक मवेशी को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों ने निजी अस्पताल में जाकर इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें