फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजाल के सहयोग से बना हूं विधायक : ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कोपागंज (मऊ)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को कहा कि वह गाजीपुर के जहुराबाद से अफजाल अंसारी के सहयोग से विधायक बने हैं। कहा कि चाहे जिस पार्टी में जाएं, लेकिन यह नहीं भूल सकते कि अफजाल की एक आवाज पर बीस हजार वोट मिले थे। वह शनिवार की शाम कोपागंज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने बसपा, सपा तथा भाजपा पर कटाक्ष किया। शिक्षा नीति पर घेरते हुए कहा कि आप लोग तेलंगाना शिक्षा नीति के बारे गुगल बाबा से पूछ लो। जवाब मिलेगा कि बीते कई वर्ष में सैकड़ों कॉलेज खुले, लेकिन अपने यहां क्यों नहीं? बीएसपी की सरकार थी, सपा की सरकार थी, वर्तमान में भाजपा की है। कहा कि मुख्यमंत्री जी हों या गृहमंत्री, हम किसी से डरते नहीं हैं।
कहा कि मुख्तार जेल में था, तो उससे मिलने गए थे। कोई कुछ भी कहे दोस्ती है तो है। कहा कि अगर मुसलमान के घर पैदा हुआ होता तो आज मुख्यमंत्री होता। सभी पार्टियां मुसलमानों को सिर्फ जागीर समझती रहीं और इनके वोट से मलाई काटती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें