फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान से युवक ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के कोटवा कोपड़ा गांव में शनिवार को मनरेगा के तहत काम करा रहे ग्राम प्रधान से एक युवक ने मारपीट कर दी। पीड़ित ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। दर्ज मुकदमे में कोटवा कोपड़ा गांव के प्रधान पुनवासी ने बताया कि वह शनिवार को मनरेगा के तहत चकरोड पर मिट्टी गिरवाने का काम मजदूरों से करवा रहे थे। इसीबीच गांव निवासी अजय पुत्र कैलाश राम वहां पहुंचा और उससे बिना वजह से गालीगलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप लगाया कि युवक ने कार्य कर रहे मजदूरों को गालीगलौज कर भगा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें