फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नलकूप से सिंचाई को लेकर पीटा, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर मारपीट में पुलिस ने बुधवार की शाम चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार आरोप है कि बीते 24 अप्रैल की शाम सरकारी नलकूप से खेत में पानी भर रहा था। बिजली चले जाने पर कुछ हिस्सा रह गया। अगले दिन 25 अप्रैल की सुबह पांच बजे पानी चलाने गया तो, गांव के कलीम ने पाइप निकाल दिया। मना करने पर कलीम, नसीम, मुस्तकीम, सोहराब गाली देते हुए लाठी, डंडे, राड और पंच से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए थे। थाने पर पहुंचा तो पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें