फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने की दुबारी में कराए गए कार्यों की स्थलीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। फतहपुर मंडाव ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत दुबारी ग्राम पंचायत में पूर्व में एवं वर्तमान में राज्य एवं चौदहवां वित्त से कराए विकास कार्यों का निरीक्षण विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को किया। खंड विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवासों का निरीक्षण कर अधूरे पड़े आवासों को शीघ्र पूर्ण कराकर दूसरी किस्त भेजवाने का निर्देश दिया। राज्य एवं चौदहवां वित्त से पेयजल सुविधा, स्वच्छता, सेप्टिक प्रबंधन, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सीवेज, बाढ़ के पानी की निकासी, सामुदायिक संपत्तियों के रखरखाव, सड़कों का रखरखाव, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, कब्रिस्तान, श्मशान भूमि संरक्षण संबंधी निर्देश ग्राम पंचायतों को दिए गए हैं। दुबारी में हुए इन बिंदुओं पर कराए गए कार्यों का निरीक्षण खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने किया। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहना है कई कार्यों में शिथिलता बरती गई है। बीडीओ ने बताया कि जांच आख्या उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें