फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिला जेल में बैरकों की कराई गई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के साथ शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। बैरकों में जाकर बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं के साथ ही समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बैरकों की सघन जांच कराई। जिलाधिकारी ने जिला कारागार अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी बंदी किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु साथ में न रखे। उन्होंने बंदियों से मुलाकात करने वालों की भी सघन तलाशी करने के लिए कहा। उन्होंने महिला बंदियों से वकीलों की उपलब्धता की जानकारी ली। जिन महिला बंदियों के पास वकील करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें वकील की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि वर्तमान में जिला कारागार में कुल 768 बंदी है, जिनमें 19 महिलाएं हैं। जिला कारागार परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता की जानकारी ली। इन्हें अनवरत सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें