फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव से पूर्व डाला गया टेंडर मत

विज्ञापन
दीवानी कचहरी के सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में टेंडर मत चुनाव अधिकारी को सौंपते अधिवक्ता। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के नई कार्यकारणी के लिए बुधवार को पड़ने वाले वोट से एक दिन पूर्व अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए टेंडर मत की व्यवस्था एल्डर कमेटी की तरफ से की गई। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से पुस्तकालय भवन में टेंडर मत डालने की व्यवस्था की गई। इसमें उन अधिवक्ताओं ने भाग लिया, जो किन्ही कारणों से बुधवार को कचहरी से अनुपस्थित रहेंगे। टेंडर मत प्रक्रिया चुनाव अधिकारी शरद श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि तय समय में 24 अधिवक्ताओं ने इस में भाग लिया। पड़े टेंडर मतों को पैकेट में रख दिया गया है। इसकी गणना शुक्रवार को अन्य मतों के संग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें