मझवारा बाजार स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया मेें लगातार तीन दिनों से सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। खाता में धन रहने के बाद भी जमा निकासी न होने से कर्ज लेकर काम चलाना पड़ रहा है। घंटों इंतजार करने के बाद भी खाताधारकों को बैरंग लौटना पड़ा। बाजार स्थित यूनियन बैंक बैंक आफ इंडिया मेें लगातार तीन दिनों से सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। परेशान खाताधारक तथा बैंककर्मियों के बीच नोकझोंक होती रही। खाता धारकों का आरोप था कि आए दिन बैंक सर्वर की समस्या से लेन-देन व बैंकिंग कार्य नहीं हो पा रहा है। सिर्फ आश्वासन दिया जाता है कि जल्द ही ठीक हो जाएगा। इस बारे में ऊपर के अधिकारियों को समस्या बता दी गई है लेकिन आज तक सर्वर ठीक नहीं हो पाया। इस बाबत शाखा प्रबंधक प्रफुल्ल राय का कहना था कि तकनीकी खामी को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद