घोसी। कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय बाजार स्थित एक बैंक में घुसकर बृहस्पतिवार की दोपहर एक मनबढ़ ने शाखा उप प्रबंधक से मारपीट की और फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। दर्ज मुकदमे के अनुसार, बड़ौदा बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक सिंह तोमर ने बताया कि 24 मार्च को उप प्रबंधक हीराकुमार कार्यालय में काम कर रहे थे कि रघौली माउरबोझ निवासी वसीफ खान बैंक में पहुंचा और एक बैंककर्मी से केवाईसी फार्म अपडेट करने को कहा। उप प्रबंधक ने भीड़ को देखते हुए फार्म जमा करने के साथ बाद में उसे अपडेट करने की बात कही। जिस पर वसीफ खान ने गाली गलौज की और चेंबर के पास लगे कांच को तोड़ कर हमला कर दिया और भाग निकला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।