फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 11 भवनों के निर्माण पर रोक

विज्ञापन
नगर में बन रहे भवन के मानचित्रों की स्थलीय जांच करते सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बृहस्पतिवार को शहर में हो रहे भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना नक्शे के बनाए जा रहे 11 भवनों में निर्माण कार्य को रोका और उन्हें नोटिस भेजने का निर्देश दिया। शहर में स्वीकृत नक्शे के संबंध में जूनियर इंजीनियर विनियमित क्षेत्र को आदेश किया कि जो बड़े नक्शे स्वीकृत हैं, निर्माणाधीन है उनके प्रत्येक तल की जांच कर रिपोर्ट दें। निर्माणाधीन रोके गए मकानों में माधुरी पत्नी मंगल सिंह सहादतपुरा, शिवमंगल हॉस्पिटल, वसीम अंसारी मिर्जाहादीपुरा, उषा देवी पत्नी जगदीश, चौक, अजमल हट्टी मदारी, सलाम पठान टोला, सूरज पुत्र नंदकिशोर, सहादतपुरा, अनूप मौर्य इमिलिया, मोहम्मद अतहर भट्टकुआं पट्टी, सुभान अली इमामगंज मोड़, रहमान मदनपुरा, दिनेश वर्णवाल ख्वाजाजहांपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें