कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के काछीकला के पास से गुजर रही फोरलेन के पास बृहस्पतिवार को अनियंत्रित ट्रेलर एकाएक पलट गया। गनीमत था कि चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। वहीं ट्रेलर का हुक टूटकर ट्रक से अलग हो गया और पलट गया। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ की तरफ से गिट्टी लदा ट्रेलर घोसी की तरफ बुधवार को सुबह जा रहा था। अभी वह काछीकला गांव से गुजर रही फोरलेन के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार होने के कारण ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। ओवरलोड होने के कारण ट्रेलर एक तरफ पलट गया और ट्रक का हुक टूट गया और ट्रक पलट गया। शाम को पोकलैंड मंगाकर ट्रक और ट्रेलर को उठाया गया। सकारात्मक बात रही कि जिस वक्त ट्रेलर पलटा उस वक्त सड़क खाली थी नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।
राहगीरों को चाय और बिस्कट बांटती कुमार तनय महिला संगठन की पदाधिकारी । स्रोत - संगठन
राहगीरों को चाय और बिस्कट बांटती कुमार तनय महिला संगठन की पदाधिकारी । स्रोत - संगठन
राहगीरों को चाय और बिस्कट बांटती कुमार तनय महिला संगठन की पदाधिकारी । स्रोत - संगठन