फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालकृष्ण सभापति, जितेंद्र राखोलिया उपसभापति निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उद्यमी तथा समाजसेवी बालकृष्ण ठरड औद्योगिक आस्थान सहकारी समिति मऊ के सभापति के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किए गए। जबकि उपसभापति के पद पर युवा उद्यमी जितेंद्र राखोलिया निर्वाचित किए गए। यह घोषणा चुनाव अधिकारी रवि कुमार ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के उपरांत घोषणा की। उद्यमियों ने सभापति, उप सभापति को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके पूर्व समिति के सदस्य के रूप में डॉ. पीएल गुप्ता, शरद सेक्सरिया, नयन ठरड, भवानी शंकर ठरड, जितेंद्र राखोलिया एवं बालकृष्ण ठरड को चुनाव अधिकारी के निर्देशन में समिति के सचिव कमल खेड़िया ने निर्वाचित घोषित किया। प्रभारी उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र सगीर अहमद ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के सम्भाग अध्यक्ष भरत कुमार ठरड, नंद किशोर ठरड, रत्नेश जायसवाल, साकेत जैन, रामअवध राम, मृत्युंजय यादव, नवीन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें