बजरंग दल के जिला संयोजक प्रांशु सिंह तेजस के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को सौंपा। महाराष्ट्र के नासिक स्थित टीसीएस परिसर में गतिविधियों की जांच कराने की मांग की। कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में इस प्रकार की घटनाएं समाज में अशांति और वैमनस्य फैलाने का कार्य कर रही हैं। इस मुद्दे पर केंद्र और प्रदेश सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की। इस दौरान प्रियांशु मौर्य, रवि राजभर, सूर्य प्रताप, राजन सोनकर, अभिषेक उपस्थित रहे। संवाद