मऊ। विशेष जज पाॅक्सो एक्ट राजवीर सिंह ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में आरोपी रानीपुर थाना क्षेत्र के चाल्हा गांव निवासी बेचन चौहान की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। विशेष जज ने यह आदेश बचाव पक्ष और विशेष लोक अभियोजक के तर्कों को सुनने और केस डायरी का अवलोकन के बाद पारित किया। मामला रानीपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की कक्षा 8 में पढ़ती है के साथ दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर गर्भपात करा दिया।