फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में आरोपी की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दिया। जिला जज ने यह आदेश बचाव पक्ष और डीजीसी फौजदारी राजेश कुमार सिंह राज के तर्कों को सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया । मामला कोतवाली घोसी क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार बड़ागांव निवासी राज मजूमदार पुत्र अरुण मजूमदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। वादी का कथन है कि उसके पिता अरुण मजूमदार का अपहरण कर 29 नवंबर 2020 को हत्या कर दी गई, तथा शव को साक्ष्य मिटाने की नियत से फेंक दिया गया । मामले में आरोपी गाजीपुर जनपद के भांवरकोल थाना क्षेत्र के बदौली गांव निवासी सम्मारू गोड पुत्र प्रहलाद गौड़ की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें