फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दुष्कर्म के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामेश्वर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। जिला जज ने यह आदेश बचाव पक्ष और प्रभारी डीजीसी फौजदारी अजय कुमार सिंह के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया। मामला रानीपुर थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार वादिनी मुकदमा के साथ आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसे धमकी दी। मामले में नामजद रानीपुर थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव निवासी अर्जुन उर्फ अविनाश चौहान की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें