कोपागंज। स्थानीय नगर क्षेत्र के मुहल्ला चंदनपुरा ठठेरी गली निवासिनी एक महिला ने दरवाजा तोड़ने के आरोप में मुहल्ले के ही सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। मुहल्ला चन्दनपुरा ठठेरी गली निवासिनी बीना गुप्ता पत्नी दीनानाथ ने आरोप लगाया है कि बीते 21 फरवरी को रात करीब पौैने नौ बजे मुहल्ले के ही रमेश चंद गुप्ता और उनकी पत्नी अनीता तथा उनके लड़के सत्यम, शिवम, अनुपम और भगवान गुप्ता तथा उसके लड़के अखिलेश ने घर पर चढ़कर दरवाजा तोड़ दिया। जब मना किया तो मुझे और मेरे पति को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दने लगे। संवाद