रघु भूमि से तपोभूमि की यात्रा के दूसरे दिन कोपागंज क्षेत्र के बारह दुआरिया शिव मन्दिर पर पूजन अर?
- फोटो : MAU
कोपागंज। रघु भूमि से तपोभूमि की यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को लोक दायित्व मंच के सदस्यों ने बारह दुआरिया शिव मन्दिर में पूजन अर्चन किया। इसके बाद वह ढेकुलिया घाट-सिधागर घाट के लिए रवाना हुए। लोक दायित्व के सदस्य प्रभु राम के पथ पर चलने का संकल्प लेकर 14 जून को अयोध्या से सरयू स्नान करके हनुमान गढ़ी, रामलाला, दशरथ समाधि, श्रृंगी आश्रम, भैरोधाम, विश्वामित्र मार्ग से होते हुए बिहार के बक्सर जाने का संकल्प लेकर निकले हैं। बुधवार को यात्रा के दूसरे दिन वह दिन में 11 बजे यहां पहुुंचे। पूर्व प्राचार्य गांधी पीजी कालेज मॉलटारी के डा. घनश्याम दुबे ने बताया कि रात्रि विश्राम बलिया में करने के पश्चात अगले दिन सुबह बक्सर बिहार के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा में अवधेश यादव, अजय यादव, उत्कर्ष, अलंकार, प्रशांत, अमित अस्थाना आदि मौजूद रहे।