फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालकों ने वाहन खड़ा कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कोपागंज के बापू इंटर कालेज के मैदान में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते टेंपो चालक।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। ऑटो चालकों ने मंगलवार को बापू इंटर कॉलेज मैदान पर ऑटो खड़ाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन तथा यातायात पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। चेताया कि उत्पीड़न बंद न होने पर जिले में ऑटो चालक वाहन खड़ाकर आंदोलन करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे 50 से ज्यादा ऑटो चालक वाहन लेकर बापू इंटर कॉलेज मैदान पर एकत्र हुए, जहां पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जबरदस्ती गाड़ियों को पकड़ पूरे दिन रोका जा रहा है और देर शाम दो से पांच हजार रुपये चालान के नाम पर लेकर छोड़ा जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार जिले के आला अधिकारियों से की गई लेकिन किसी ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। चेताया कि उत्पीड़न जारी रहा तो गाड़ियां घर पर खड़ी करनी पड़ जाएगी। प्रदर्शन में टेंपो चालक संघ के अध्यक्ष पंकज पांडेय, विनोद कुमार सोनकर, जयचंद मौर्य, अनिरुद्ध मौर्य, दीपक सिंह, राकेश कुमार, सुशील राय सहित अनेक चालक शामिल रहे। उधर टेंपो न चलने से सुबह जिला मुख्यालय, दीवानी, तहसील सहित अन्य स्थानों पर जाने वाले लोगों को आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें