मऊ। दक्षिण टोला थानाक्षेत्र के भटकुआं पट्टी दयाराम निवासी वकील अनवर की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार की शाम पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पांच लोगों ने मिलकर गर्भवती महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। दर्ज मुकदमे के अनुसार वकील अनवर अपना ऑटो चलाते हैं। बीते 18 अक्तूबर की शाम पांच बजे घर जा रहे थे। तभी मुहल्ला निवासी मोहम्मद फारुख बाइक लेकर सामने आया और गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। ऑटो लेकर जैसे ही घर पहुंचा फारुख, हैदर अली, वसीम अहमद, समीना खातून, मरियम ने लाठी डंडा से हमला कर दिया। जान बचाकर भागने पर सभी ने घर घुसकर मारा पीटा, बीचबचाव करने पर गर्भवती पत्नी राशिदा खातून को भी लाठी डंडे से पीटा। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।