फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिट टीम पर लगा धनउगाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। सर्व शिक्षा अभियान लखनऊ के राज्य परियोजना कार्यालय से ऑडिट टीम ने सोमवार को बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों की ऑडिट ब्लॉक संसाधन केंद्र में की। ऑडिट के दौरान प्रधानाध्यापकों ने दबी जुबान से आडिट टीम पर धन उगाही कराने का आरोप लगाया। प्रधानाध्यापकों के अनुसार, बीआरसी पर प्रत्येक विद्यालयों के प्रधानाध्यापको को बुलाकर ऑडिट किया जाता था। किंतु इस वर्ष ब्लॉक क्षेत्र के संकुल प्रभारियों से ही फाइलें तथा सुविधा शुल्क जमा कराया गया। टीमों के आने से पहले ही प्रत्येक विद्यालयों की फाइलें बीआरसी पर रखी देखी गईं। सर्व शिक्षा अभियान तथा आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में लाखों रुपये खर्च का ब्यौरा संबंधित प्रधानाध्यापक के पास होता है।ऑडिट के दौरान ऑडिट टीम को पूरी जानकारी प्रधानाध्यापक ही दे सकता है। ऐसे में संकुल प्रभारियों द्वारा फाइलें एकत्र कराना नियम के विपरीत है। बीडीओ शशिकांत यादव ने बताया कि प्रधानाध्यापक ही फाइलें ऑडिट करा सकते हैं। वहीं बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं होता है फाइलें महत्वपूर्ण होती है। कोई भी करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें