फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गांवों में तैनात सफाईकर्मियों की विद्यालयों के उपस्थिति पंजिका पर लगेगी हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों के परिसर, कक्ष, शौचालयों की सफाई में खानापूर्ति करना सफाईकर्मियों के लिए आसान नहीं होगा। जिला प्रशासन के तरफ से अब गांवों में तैनात सफाईकर्मियोंं को गांव के साथ ही परिषदीय विद्यालयों के कैंपस, कक्ष और शौचालयों की नियमित साफ करने का आदेश जारी किया गया है। सफाईकर्मियों को विद्यालय में बने उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी माह के अंतिम दिन उपस्थिति पंजिका को प्रमाणित कर जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय को भेजेंगे। रिपोर्ट के आधार पर वेतन भुगतान की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

जिले के 669 गांवों में 1208 परिषदीय विद्यालय हैं। जिला प्रशासन की तरफ से बरसात के मौसम मेें विद्यालयों, गांवों में सफाई सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पंचायतराज विभाग को गाइडलाइन जारी किया गया है। लेकिन जिले के कई परिषदीय विद्यालयों के कैंपस, कक्ष, शौचालयों की साफ सफाई में खानापूर्ति की जा रही है। अधिकारियों के निरीक्षण में साफ सफाई खराब पाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन की तरफ से गांवों में तैनात सफाईकर्मियों को गांव में सफाई करने के साथ ही परिषदीय विद्यालयों के कैंपस, कक्ष, शौचालय की सफाई करने का निर्देश दिया गया है। सफाईकर्मियों को विद्यालय में बने उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करना होगा। माह के अंतिम दिन बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थिति को सत्यापन कर जिला पंचायतराज अधिकारी को भेजेंगे। उपस्थिति रिपोर्ट के आधार पर सफाईकर्मियों को वेतन भुगतान होगा। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने जारी आदेश में कहा है कि समीक्षा में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें