फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रॉड से हमला कर हाथ तोड़ा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरजला गांव में शुक्रवार को रात 9 बजे मनबढ़ ने घर के बाहर खड़े होकर बात कर रहे युवक पर हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल केके वर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर एक आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरजला निवासी रमेश का आरोप है कि अपने भाई के साथ खड़ा होकर बात कर रहा था। इस बीच गांव का ही कमलेश मौके पर आकर गाली गुप्ता देने लगा। विरोध करने पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया जिससे उसके हाथ में गंभीर चोटें लगी हैं। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें